प्रिय अभिभावकों एवं विद्यार्थियों,
नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
प्रिंस एजुकेशन हब का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा ही सफल जीवन की आधारशिला है। यही वह शक्ति है, जो विद्यार्थियों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोलती है। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के सपनों को उपलब्धियों में बदलना है।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं तथा उन्हें श्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर समर्पित रहते हैं। हमारी समर्पित एवं अनुभवी टीम भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
हमारी उपलब्धियाँ स्वयं हमारी उत्कृष्टता का परिचय देती हैं। किफायती शुल्क के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ हमारे विद्यार्थियों ने निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्राप्त किए हैं।
हमारा लक्ष्य केवल बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक दिलाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करना है, ताकि वे उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकें।
सत्र 2025 -26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम हमारी उत्कृष्ट परंपरा के प्रमाण हैं। हमारे अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नए कीर्तिमान स्थापित किए। राजस्थान बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट सूची (Top-15) में भी हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इतना ही नहीं, हमारे विद्यार्थियों ने IIT-JEE, NEET, CUET, NDA, CLAT, JET-ICAR एवं CA Foundation जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं के अध्ययन के दौरान ही चयन प्राप्त किया।
नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश करते हुए हमारा संकल्प शिक्षा की गुणवत्ता एवं संस्थान की सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने का है। हमारा विशेष ध्यान शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी अपनी पूर्ण क्षमता का विकास कर सके।
प्रिंस एजुकेशन हब भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि हमारे साथ जुड़े प्रत्येक विद्यार्थी एवं अभिभावक सफलता, गौरव और संतोष का अनुभव कर सकें।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।